'जलोटा के बच्चे की मां बनने वाली थीं जसलीन, फिर कराया अबॉर्शन'



'जलोटा के बच्चे की मां बनने वाली थीं जसलीन, फिर कराया अबॉर्शन'

छोटे पर्दे के सबसे विवादित और चर्चित रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 12 पर भजन गायक अनूप जलोटा के जसलीन मथारू से रिलेशनशिप में होने का खुलासा हुआ. 65 वर्षीय अनूप के अपनी बेटी की उम्र की लड़की से रिलेशनशिप में होने की खबर जंगल की आग की तरह फैली. पूरे परिवार के साथ इस शो का प्रीमियर देख रहे जसलीन के पिता सकते में आ गए. आज तक से खास बातचीत में जसलीन के पिता ने बताया कि 10 मिनट तक हमारे घर में सन्नाटा छा गया, हम अनूप को जसलीन के गुरु के तौर पर जानते थे और शो में जाने से पहले हमे बताया गया था कि वे घर के भीतर रियाज करेंगे और सभी को गाने सुनाएंगे.

अनूप और जसलीन के इस रिश्ते के बारे में अब अनीशा सिंह शर्मा नाम की एक मॉडल ने दहला देने वाला खुलासा किया है. अनीशा ने बताया है कि जसलीन पिछले साल अनूप के बच्चे से प्रेग्नेंट थीं. इंडिया स्कूप से खास बातचीत में अनीशा ने बताया कि उन्होंने जसलीन और जलोटा को झगड़ा करते देखा था. यह झगड़ा इसलिए था क्योंकि अनीशा जलोटा की लापरवाही को उनके प्रेग्नेंट होने की वजह बता रही थीं.



पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनीशा को कुछ दिनों बाद यह जानकारी हुई कि जसलीन ने अपना बच्चा गिरा दिया है (अबॉर्शन करा दिया).

उन्होंने बताया, "कुछ दिनों बाद जलोटा ने मुझे बताया कि उन्हें लगता है कि जसलीन उन्हें धोखा दे रही हैं और उनका लंदन में कोई बॉयफ्रेंड है."

अनीशा ने यह बताया कि जलोटा द्वारा लगाए गए इस आरोप का जसलीन हमेशा से खंडन करती रही हैं.

अनूप जलोटा और उनकी स्टूडेंट/लवर जसलीन मथारू की जोड़ी बिग बॉस सीजन 12 की सबसे चर्चित और विवादित जोड़ी बन चुकी है.

अनीशा ने बताया कि जसलीन के लिए वह किसी पंचिंग बैग की तरह थीं और वह उन्हें अपनी रिलेशनशिप से जुड़ी तकरीबन हर बात बताती रहती थीं. इसके अलावा वह उनसे मश्वरे लेती थीं कि उन्हें आगे क्या करना चाहिए.

अनूप और जसलीन को इंटरनेट पर खूब ट्रोल किया गया. यहां तक कि जसलीन के पिता भी उनसे निराश नजर आए लेकिन अब कुछ ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं जो अनूप के जसलीन संग रिलेशनशिप पर उनका सपोर्ट कर रहे हैं.


मशहूर गजल गायक तलत अजीज और पॉपुलर गायक सोनू निगम से अनूप जलोटा और उनके रिश्ते का समर्थन किया है.

एक फेसबुक पोस्ट में तलत अजीज ने लिखा, "अनूप जलोटा पिछले 40 साल से मेरे दोस्त हैं इसलिए मैं कुछ बातें यहां कहना चाहूंगा. सबसे पहले तो यह कि अनूप एक आदर्श पिता, भाई और एक मददगार दोस्त रहे हैं."

इस बारे में सोनू निगम ने कहा, "यह आपराधिक है. किसी ऐसे शख्स के बारे में बेरहम हो जाना जिसकी वजह से आपके परिवार ने पिछले 40 सालों में सारे धार्मिक कार्यक्रमों को इंजॉय किया है. उनके भले की कामना करता हूं. प्यार और सम्मान अनूप जी और तलत जी के लिए."

anup jalota girlfriend, anup jalota, jalota, jasleen, jasleen matharu

news and photos total credit : www.aajtak.intoday.in
'जलोटा के बच्चे की मां बनने वाली थीं जसलीन, फिर कराया अबॉर्शन' 'जलोटा के बच्चे की मां बनने वाली थीं जसलीन, फिर कराया अबॉर्शन' Reviewed by Ranjeet Kumar on 1:49 AM Rating: 5
Powered by Blogger.