आमिर खान बुरे फंसे, नकली हार्दिक पंड्या के गुड नाइट का जवाब देकर



नई दिल्ली: एशिया कप 2018 के दौरान कमर में लगी चोट की वजह से टीम इंडिया के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों आराम कर रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 अक्टूबर से खेले जाने वाले टेस्ट मैच को लेकर भी उन्हें आराम दिया गया है. मीडिया में कहीं उनका जिक्र ना होने के बावजूद भी हार्दिक पांड्या एक बार फिर से सुर्खियों में गए हैं. इस बार हार्दिक पांड्या को सुर्खियों में लाने की वजह बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान हैं

आमिर खान का टि्वटर अकाउंट इस बार हार्दिक पांड्या को सुर्खियों में लाने की वजह बनकर सामने आया है. दूसरे बॉलीवुड सितारों की तरह आमिर खान भी अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का प्रचार सोशल मीडिया के जरिए कर रहे हैं. इस कड़ी में वह अक्सर सेलिब्रिटीज की बधाइयों का जवाब भी टि्वटर पर दे रहे हैं

इस बार मुंबई पुलिस ने आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के डायलॉग का इस्तेमाल रोड सेफ्टी रूल्स के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए किया. मुंबई पुलिस ने कैप्शन दिया- नो प्लेस फॉर ठग्स इन मुंबई. आमिर खान ने अपनी फिल्म के प्रचार और मुंबई पुलिस की इस पहल का जवाब देते हुए एक ट्वीट किया.

आमिर खान ने अपने टि्वटर हैंडिल से लिखा- वैसे आपका स्वभाव तो शक, दिन रात मेहनत और सतर्कता है, भरोसा तो हम आपपर करते हैं. ससम्मान. आमिर खान और मुंबई पुलिस के इस टि्वटर कंवर्सेशन के बीच हार्दिक पांड्या नाम के एक टि्वटर अकाउंट से आमिर को शुभ रात्रि लिखा गया. आमिर खान ने भी इसका जवाब देते हुए जवाब दिया- हे हार्दिक, शुभ रात्रि!



बस फिर क्या था. आमिर खान के नकली हार्दिक पांड्या को जवाब देते ही टि्वटर यूजर्स ने आमिर खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया. फैन्स ने आमिर खान का टि्वटर पर जमकर मजाक बनाया और साथ ही कहा कि उन्हें भी अपने ट्वीट का जवाब चाहिए.


बता दें कि एशिया कप के दौरान भारत-पाकिस्तान के मैच में कुछ ओवर फेंकने के बाद हार्दिक पांड्या ने अपनी कमर पकड़ ली थी और काफी दर्द के साथ मैदान पर लेट गए थे. पांड्या इसके बाद उठ नहीं पाए और उन्हें स्ट्रैचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था. इसके बाद हार्दिक एशिया कप से बाहर हो गए थे और भारत लौट आए थे. भारत लौटने के बाद हार्दिक ने ट्वीट कर अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट भी दिया था.

हार्दिक पांड्या की कमर में चोट है - बीसीसीआई ने ट्वीट किया. बीसीसीआई ने बयान दिया है, की "पांड्या को पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी है और उनकी स्थिति को मेडिकल टीम देख रही है."

बता दें कि 'लगान', 'मंगल पांडे : राइजिंग' जैसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की फिल्में कर चुके आमिर खान का कहना है कि, "मेरे लिए कहानी महत्वपूर्ण है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह किस उम्र या अवधि पर आधारित है. और मैंने वास्तव में अभी तक फिल्म उद्योग में ठग्स आफ हिंदोस्तान जैसी फिल्म नहीं देखी है. इसके पात्रों ने मुझे एक नया अनुभव दिया. मुझे वास्तव में अपना चरित्र पसंद है." फिल्म आठ नवंबर को रिलीज होगी.


Total news with image copied from : www.zeenews.india.com
आमिर खान बुरे फंसे, नकली हार्दिक पंड्या के गुड नाइट का जवाब देकर आमिर खान बुरे फंसे, नकली हार्दिक पंड्या के गुड नाइट का जवाब देकर Reviewed by Ranjeet Kumar on 6:02 AM Rating: 5
Powered by Blogger.