अभिषेक ने पापा से लिया बदला, सोशल मीडिया पर शेयर कर दी ये तस्वीर





बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों के बीच में काफी अच्छी बॉन्डिंग है और इसका प्रूफ आप दोनों की इन पोस्ट पर देख सकते हैं। अब हाल ही में बिग बी ने अभिषेक की टांग खीचने की कोशिश की, लेकिन उन्हें क्या पता था कि अभिषेक उनसे ऐसा बदला लेंगे।

दरअसल, बिग बी ने अभिषेक के बचपन की तस्वीर शेयर की और उस पर कैप्शन लिखा, 'ये बिल्कुल शॉस की तरह दिख रहे हैं। इस फोटो पर अभिषेक की बहन श्वेता नंदा ने कमेंट किया, 'नोट मैंने ये पोस्ट नहीं किया, पा ने किया।'


जिसके बाद अभिषेक कहते हैं, और मुझे पता है कि उन्हें ये फोटो किसने दी है। हालांकि अभिषेक ने भी पापा से बदला लेने के लिए बिग बी के बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'और वो मुझे बोल रहे थे शॉस जैसा दिख रहा हूं।'
google image

पापा बेटे की इस क्यूट बैटल को फैन्स भी खूब एंजॉय कर रहे हैं। दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो बिग बी की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बिग बी के साथ आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख है।

वहीं अभिषेक बच्चन की फिल्म 'मनमर्जियां' पिछले महीने रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिषेक के किरदार को दर्शकों ने पसंद किया था।

total news and image copied from : www.livehindustan.com
अभिषेक ने पापा से लिया बदला, सोशल मीडिया पर शेयर कर दी ये तस्वीर अभिषेक ने पापा से लिया बदला, सोशल मीडिया पर शेयर कर दी ये तस्वीर Reviewed by Ranjeet Kumar on 8:36 AM Rating: 5
Powered by Blogger.