सनी लियोन और करिश्मा तन्ना बनीं 'Dirty Girl', हॉट Video हुआ रिलीज




बॉलीवुड एक्ट्रस सनी लियोन जब-जब पर्दे पर आती हैं तब-तब उनके जलवों से कई सारे दर्शक घायल होते हैं। सनी के सेक्सी मूव्स और खूबसूरती सबके दिलों में घर कर जाती है। हाल में सनी का एक नया वीडियो रिलीज हुआ है जिसने तहलका मचा दिया है। इस गानें के बोल हैं 'डर्टी गर्ल'। इस गानें में सनी अकेली नहीं हैं बल्की उनका साथ दे रही हैं टीवी और फिल्‍म की हॉट एक्‍ट्रेस करिश्‍मा तन्ना। 



इसके साथ ही इस वीडियो में सनी के पति डेनियल वेबर भी नजर आ रहे हैं और दोनों साथ में रोमांस करते भी दिख रहे हैं। इस गानें को इक्‍का सिंह, शिवांगी और एनबी ने गाया है। यहां देखें सनी और करिश्‍मा तन्ना का जबरदस्त गाना। 


Song Link : Dirty Girl Song




सनी इससे पहले 'बेबी डॉल मैं सोने दी' से लेकर 'लैला ओ लैला' तक कई आइटम नंबर्स में नजर आ चुकी हैं जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था। वहीं करिश्‍मा तन्ना की बात करें तो वह इन दिनों स्‍टार प्‍लस के शो 'कयामत की रात' में नजर आ रही हैं। हाल ही में वह सुपरहिट फिल्‍म 'संजू' का भी हिस्‍सा रही थीं।



कुछ दिनों पहले सनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें वह गार्डस के साथ डांस करती नजर आ रही थी। इस वीडियो में सनी के साथ 3 और भी लोग डांस करते हुए नजर आ रहे है। जिसमें से  एक उनके पति डैनियल वीबर और दूसरे दो लोग उनके दोस्त हैं। इस वीडियो में चारों लोगों ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहन कर मस्ती भरे अंदाज में डांस करते हुए दिख रहे हैं।

Song Link : Below Music Link




सनी इस तरह के कई वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट करती हैं जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा सनी की जिंदगी पर आधारित ‘करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी’ का दूसरा सीजन भी आ गया है। जिसमें सनी की एक एडल्ट स्टार बनने की कहानी को दिखाया जा रहा है। 

total news credit / copied from : www.navodayatimes.in
सनी लियोन और करिश्मा तन्ना बनीं 'Dirty Girl', हॉट Video हुआ रिलीज सनी लियोन और करिश्मा तन्ना बनीं 'Dirty Girl', हॉट Video हुआ रिलीज Reviewed by Ranjeet Kumar on 7:11 AM Rating: 5
Powered by Blogger.