Jio को टक्कर देने के लिए Airtel ने जारी किया सस्ता प्लान


नई दिल्ली: भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए नया प्रीपेड प्लान जारी किया है। एयरटेल अपने इस प्लान के जरिए जियो को सस्ते प्राइस प्वाइंट पर टार्गेट करने की कोशिश में है। इसके लिए एयरटेल ने 195 रुपए का प्लान जारी किया है, जिसकी वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 35 जीबी डेटा मिलता है। जिसका मतलब है कि इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.25 जीबी डेटा मिलेगा। एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को 4जी डेटा मिलता है। 


इंटरनेट के अलावा इस प्लान में अन्य सेवाएं भी मिलती हैं। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यूजर्स लोकल और नेशनल दोनों प्रकार की मुफ्त कॉलिंग का आनंद उठा सकते हैं। बता दें कि इस प्लान में किसी भी प्लान की एफयूपी लिमिट नहीं है, हालांकि इस प्लान में कंपनी 100 फ्री एसएमएम का लाभ नहीं दे रही है। 


टेलीकॉम टॉक रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल अपने 195 रुपए के प्लान की मदद से रिलायंस जियो और वोडाफोन को टार्गेट करने की कोशिश कर रही हैं। इस सेगमेंट में वोडाफोन का 199 रुपए का प्लान और जियो का 198 रुपए का प्लान है। लेकिन एयरटेल का 199 रुपए का एक अन्य प्लान, जिसका मुकाबला उसके खुद के प्लान से होगा।

एयरटेल के 195 रुपए के प्लान की बात करें तो ये केवल प्रीपेड ग्राहकों के लिए है और केवल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, केरल सर्किल में ही उपलब्ध होगा। एक अन्य खास बात ये है कि एयरटेल का ये प्लान एयरटेल के माय एयरटेल एप पर मौजूद नहीं है। इसका मतलब है कि इस प्लान को आप केवल एयरटेल की वेबसाइट पर जाकर ही खरीद सकते हैं। लेकिन अगर आप एयरटेल के प्लान में एसएमएस लाभ भी चाहते हैं तो आपको 168 रुपए का प्लान लेना पड़ेगा, लेकिन इस प्लान में आपको केवल 1 जीबी डेटा मिलेगा। 

total news and photo credit / copied from : www.hindi.timesnownews.com
Jio को टक्कर देने के लिए Airtel ने जारी किया सस्ता प्लान Jio को टक्कर देने के लिए Airtel ने जारी किया सस्ता प्लान Reviewed by Ranjeet Kumar on 4:41 AM Rating: 5
Powered by Blogger.