LIC की बेस्ट पॉलिसी, इन्श्योरेंस और 1 करोड़ रुपये की गारंटी




LIC के पास आपके जीवन को सुरक्षित करने के लिए कई अच्छी पॉलिसी हैं. जिनके बारे में काफी कम लोग जानते हैं. आज हम आपको LIC की एक खास पॉलिसी के बारे में बता रहे हैं. जो प्रोटेक्शन के साथ ही सेविंग्स की पेशकश भी करती है. एलआईसी की जीवन शिरोमणि योजना (टेबल नंबर 847), एलआईसी द्वारा 19 दिसंबर 2017 को शुरू की गई एक नई मनी बैक योजना है. यह एक नॉन-लिंक्ड, सीमित प्रीमियम पेमेंट मनी बैक योजना है. यह मार्केट से जुडी हुई लाभ वाली योजना है. यह योजना विशेष रूप से एचएनआई (उच्च नेटवर्थ व्यक्तियों) के लिए बनाई गई है. यह योजना गंभीर बीमारियों के लिए कवर भी प्रदान करती है और इसमें 3 वैकल्पिक राइडर्स भी उपलब्ध हैं.

मृत्यु के बाद मिलता है फाइनेंशियल सपोर्ट


जीवन शिरोमणि प्लान पॉलिसी टर्म के दौरान पॉलिसीहोल्डर्स की अचानक मृत्यु के मौके पर उसकी फैमिली को फाइनेंशियल सपोर्ट मुहैया कराता है. इस पॉलिसी में पॉलिसीहोल्डर्स के सरवाइवल यानी जीवित रहने की स्थिति में निश्चित अवधि के दौरान पेमेंट की सुविधा दी गई है. इसके अलावा मैच्योरिटी पर भी एकमुश्त रकम दी जाती है.

ये हैं सरवाइवल बेनिफिट

सरवाइवल बेनिफिट यानी पॉलिसी होल्डर्स के जीवित रहने पर निश्चित भुगतान किया जाता है, जो इस प्रकार है-
>> 14 साल की पॉलिसी में 10वें और 12वें साल सम एश्योर्ड का 30-30 फीसदी.

>> 16 साल की पॉलिसी में 12वें और 14वें साल सम एश्योर्ड का 35-35 फीसदी.

>> 18 साल की पॉलिसी में 14वें और 16वें साल सम एश्योर्ड का 40-40 फीसदी.

>> 20 साल की पॉलिसी में 16वें और 18वें साल सम एश्योर्ड का 45-45 फीसदी.

क्या है उम्र सीमा

> मैच्योरिटी पर अधिकतम उम्रः 14 साल की पॉलिसी के लिए 69 साल; 16 साल की पॉलिसी के लिए 67 साल; 18 साल की पॉलिसी के लिए 66 साल; 20 साल की पॉलिसी के लिए 65 साल.

> प्रीमियम का भुगतान सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक अंतराल पर किया जा सकता है.

कितना मिलेगा लोन


पॉलिसी टर्म के दौरान कस्टमर पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू के आधार पर लोन ले सकता है, जो एलआईसी के नियमों और शर्तों के आधार पर मिलेगा. पॉलिसी लोन समय-समय पर तय किए जाने वाले ब्याज दर पर मिलेगा. यह ब्याज दर फिलहाल 9.5 फीसदी के आसपास है.

बीमारी के इलाज के लिए

इसके अलावा किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में उपचार के लिए बेसिक सम एश्योर्ड का 10 प्रतिशत धनराशि का एकमुश्त भुगतान भी किया जाता है. इस पॉलिसी के माध्यम से आपको आसानी से लोन भी मिल जाता है, जिससे आप अपनी तात्कालिक जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. हालांकि बीमारी पॉलिसी में उल्लिखित 15 बीमारियों में से होनी चाहिए.

नियम और शर्तें
> न्यूनतम सम एश्योर्ड - 1 करोड़ रुपए

> अधिकतम सम एश्योर्डः कोई सीमा नहीं (बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख के मल्टीपल में होगा.)

> पॉलिसी टर्मः 14, 16, 18 और 20 साल

> कब तक जमा करना होगा प्रीमियमः 4 साल

> एंट्री के लिए न्यूनतम उम्रः 18 साल

> एंट्री के लिए अधिकतम उम्रः 14 साल की पॉलिसी के लिए 55 साल; 16 साल की पॉलिसी के लिए  51 साल; 18 साल की पॉलिसी के लिए 48 साल; 20 साल की पॉलिसी के लिए 45 साल.

total news and photo credit / copied from : www.hindi.news18.com
LIC की बेस्ट पॉलिसी, इन्श्योरेंस और 1 करोड़ रुपये की गारंटी LIC की बेस्ट पॉलिसी, इन्श्योरेंस और 1 करोड़ रुपये की गारंटी Reviewed by Ranjeet Kumar on 5:09 AM Rating: 5
Powered by Blogger.