LIC के साथ 121 रु से शुरू करें बेटी के लिए फ्यूचर इन्वेस्टमेंट, मिलेंगे 27 लाख




Photo credit : Google Image
इस योजना में 121 रुपए रोज के हिसाब से करीब 3600 रुपए की मंथली प्रीमियम पर यह प्लान मिल सकता है. लेकिन अगर कोई इससे कम प्रीमियम या इससे ज्यादा प्रीमियम भी देना चाहे तो यह प्लान मिल सकता है.

बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए लोग उनके जन्म लेते ही अच्छी इन्वेस्टमेंट पॉलिसी लेने की प्लानिंग करते हैंआज हम आपको LIC की एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे LIC ने बेटी की शादी के लिए ही बनाया है. LIC ने इस पॉलिसी का नाम भी कन्यादान योजना रखा है. इस योजना में 121 रुपए रोज के हिसाब से करीब 3600 रुपए की मंथली प्रीमियम पर यह प्लान मिल सकता है. लेकिन अगर कोई इससे कम प्रीमियम या इससे ज्यादा प्रीमियम भी देना चाहे तो यह प्लान मिल सकता है. (ये भी पढ़ेंLIC जीवन उमंग पॉलिसी: सारी किस्त चुकाने के बाद भी मिलता रहेगा फायदा, जानें 10 बड़ी बातें)

LIC की इस खास पॉलिसी में आप रोज के 121 रुपए के हिसाब से अगर जमा करते हैं तो 25 साल में 27 लाख रुपए मिलेगा. इसके अलावा अगर पॉलिसी लेने के बाद अगर मृत्यु हो जाती है तो परिवार को इस पॉलिसी का प्रीमियम नहीं भरना होगा और उसे हर साल 1 लाख रुपए भी दिया जाएगा. इसके अलावा 25 साल पूरा होने पर पॉलिसी के नॉमिनी को 27 लाख रुपए अलग से मिलेगा.


किस उम्र में मिलेगी यह पॉलिसी -



इस पॉलिसी लेने के लिए 30 साल की न्यूनतम उम्र होनी चाहिए और बेटी की उम्र 1 वर्ष. यह प्लान 25 के लिए मिलेगा, लेकिन प्रीमियम 22 साल ही देना होगा. लेकिन आपकी और बेटी की अलग अलग उम्र के हिसाब से भी यह पॉलिसी मिलती है. बेटी की उम्र के हिसाब से यह इस पॉलिसी की समय सीमा घटा जाएगी.


पॉलिसी पर एक नजर
>> 25 साल के लिए पॉलिसी को लें.


>> 22 साल तक प्रीमियम देना होगा.



>> रोज 121 रुपए या महीने में लगभग 3600 रुपए.




>> बीच में अगर बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है परिवार को नहीं देना होगा कोई प्रीमियम.



>> बेटी को पॉलिसी के बचे साल के दौरान हर साल मिलेगा 1 लाख रुपए.



>> पॉलिसी पूरा होने पर नॉमिनी को मिलेगा 27 लाख रुपए.



>> यह पॉलिसी कम या ज्यादा प्रीमियम की भी ली जा सकती है.


Total News source : www.hindi.news18.com
LIC के साथ 121 रु से शुरू करें बेटी के लिए फ्यूचर इन्वेस्टमेंट, मिलेंगे 27 लाख LIC के साथ 121 रु से शुरू करें बेटी के लिए फ्यूचर इन्वेस्टमेंट, मिलेंगे 27 लाख Reviewed by Ranjeet Kumar on 9:23 AM Rating: 5
Powered by Blogger.