सलमान खान के साथ रिश्ते पर खुलकर बोलीं कैटरीना कैफ, कहा- उनकी एक आदत मुझे लगती है सबसे बुरी





 
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान के साथ अपने रिश्तों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वालीं कैटरीना कैफ ने खुलासा किया है कि जब वो अपसेट होती हैं, तो सलमान क्या करते हैं और दोनों के बीच क्या होता है। कैटरीना ने कहा है कि सलमान की एक आदत भी उन्हें परेशान भी करती हैं। हफ्तों तक बात नहीं करते सलमान....


एक न्यूजपेपर से बातचीत में कैटरीना ने सलमान से अपने रिश्तों पर खुलकर बात करते हुए कहा, ‘बॉलीवुड में सलमान मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे। लेकिन उनकी सबसे बुरी आदत है कि वे कई हफ्ते बात तक नहीं करते, कभी-कभी तो महीनों तक हमारी बात नहीं होती, लेकिन इस बीच मैं जब भी कभी अपसेट हो जाती हूं वो अचानक जाने कहां से सामने जाते हैं। ये थोड़ी चौंकाने वाली बात है क्योंकि मैं ऐसे वक्त में किसी से बात नहीं करती, फिर भी उन्हें जाने कैसे पता चल जाता है।

कैटरीना ने कहा, ‘ये थोड़ा अजीब भी है और कभी-कभी राहत भरा भी। इस पर कुछ कहने की जरुरत नहीं है लेकिन जब भी होता है बेहद सुकून देने वाला होता है। इसके अलावा, मेरी छह बहनें और मां मुश्किल वक्त में मुझे सपोर्ट करती हैं।बता दें कैटरीना इन दिनों सलमान के साथ अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' की शूटिंग के साथ शाहरुख-अनुष्का के साथ आने वाली फिल्म 'ज़ीरो' के प्रमोशन में बिजी हैं।


ब्रेकअप मेरे लिए वरदान साबित हुआ
हाल ही में कैटरीना ने करन जौहर के शो- ‘कॉफी विद करनमें शादी और रिलेशनशिप पर खुलकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था, 'मैं अब इसे वरदान की तरह लेती हूं। क्योंकि, मैं अपने पैटर्न और थॉट प्रेसेस को पहचानने में सक्षम बन गई। मैं उन्हें अलग नजरिए से दख सकती हूं।' बता दें रणबीर से ब्रेकअप के बाद कैटरीना डिप्रेशन में चली गई थीं और 13-13 घंटे सोती रहती थीं। मनोवैज्ञानिकों ने इसे 'पोस्ट ब्रेकअप इफेक्टकहा था। इसमें व्यक्ति अपने ही विचारों से दूर भागना चाहता है तो जरूरत से ज्यादा सोता है।

आलिया-रणबीर के रिलेशनशिप पर कैटरीना का रिएक्शन
कैटरीना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर जब करन ने कैट से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा- 'दोनों की रिलेशनशिप को स्वीकार करने में मुझे कोई तकलीफ नहीं हुई।' आलिया के साथ रिलेशनशिप को लेकर बोली कि वे उनके साथ कम्फर्टेबल है। इतना ही नहीं, उन्होंने रणबीर की एक्स रही दीपिका को लेकर भी यहीं जवाब दिया। उन्होंने कहा- मेरी केमिस्ट्री रणबीर, आलिया और दीपिका से पर्सनली अलग-अलग है।

- करन ने पूछा कि फैन्स चाहते है कि वे सलमान से शादी करें तो कैटरीना ने कहा- सभी लोग ऐसा इसलिए सोचते है कि क्योंकि हमने कई फिल्मों में साथ काम किया है और हम अभी भी अनमैरिड है।

total news copied / credit : www.bhaskar.com


सलमान खान के साथ रिश्ते पर खुलकर बोलीं कैटरीना कैफ, कहा- उनकी एक आदत मुझे लगती है सबसे बुरी सलमान खान के साथ रिश्ते पर खुलकर बोलीं कैटरीना कैफ, कहा- उनकी एक आदत मुझे लगती है सबसे बुरी Reviewed by Ranjeet Kumar on 3:31 AM Rating: 5
Powered by Blogger.