क्या आलिया-रणबीर के रिश्ते पर लगेगी महेश भट्ट की मुहर! दिया बड़ा बयान...




 image credit : google image
नई दिल्ली: महेश भट्ट हमेशा ही अपने बच्चों की रिलेशनशिप को लेकर हुए सवालों पर बड़े क्लीयर जवाब देते हैं. लेकिन इस बार वह कुछ ऐसा बोल गए जिसकी किसी को उम्मीद भी होगी. आलिया और रणबीर का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है. इसलिए जब भी कहीं मौका मिलता है लोग इनकी शादी की बातें करना शुरु कर देते हैं. लेकिन लगता है आलिया के पिता महेश भट्ट को यह सवाल ज्यादा पसंद नहीं आता

रणबीर और आलिया दोनों आजकल फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कंप्लीट करने में जुटे हैं. लेकिन इस फिल्म की मेकिंग की शुरुआत से ही इस स्टार जोड़े का प्यार भी परवान चढ़ने की खबरें आने लगी थीं. रणबीर-आलिया की लवलाइफ अब बॉलीवुड फैंस के लिए यह उत्सुकता पैदा कर रही है कि दोनों एक दूसरे के हमसफर बनेंगे या नहीं.


 image credit : google image
मैं कौन होता हूं... 

हमारे देश में लड़की की शादी को लेकर पिता से सवाल पूछना कोई नई बात नहीं. लेकिन शायद यह बात आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट को रास नहीं आई. इसलिए हाल ही में एक इंटरव्यू में जब महेश भट्ट से आलिया-रणबीर की शादी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मैं कौन होता हूं.'



महेश भट्ट ने अपनी बात को साफ करते हुए कहा, 'जाहिर तौर पर दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं. आपको यह बात समझने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए. रणबीर बहुत बेहतर इंसान हैं. मुझे पसंद भी हैं. अब उन्हें इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है ये उन्हें सोचने और डिसीजन लेने की जरूरत है.'

image credit : google image

महेश भट्ट ने शादी को आज की तारीख में बेमानी बताते हुए कहा, 'क्या वे दोनों शादी नाम की किसी मंजिल को पाना चाहते हैं? जो एक ऐसी संस्था है जिसके बारे में 21वीं सदी के दूसरे दशक में भी सवाल किए जाते हैं. तो उन्हें खुद ही फैसला करना होगा.'  इसके आगे महेश ने ऐसे बात कही जो शायद किसी भारतीय पिता के मुह से सुनना अजीब है. उन्होंने कहा, 'मैं इस बारे में बात करने लगाने वाला कोई नहीं होता हूं कि ये सब कब होगा या वे किस तरह से अपने रिश्ते को आगे बढाएंगे.'

बात दें कि हाल ही में आलिया के शूटिंग के दौरान घायल होने पर रणबीर उन्हें डॉक्टर के पास लेकर गए थे. वहीं दोनों तकरीबन हर जगह एक साथ ही नजर आते हैं.  

total news copied / credit : www.zeenews.india.com
क्या आलिया-रणबीर के रिश्ते पर लगेगी महेश भट्ट की मुहर! दिया बड़ा बयान... क्या आलिया-रणबीर के रिश्ते पर लगेगी महेश भट्ट की मुहर! दिया बड़ा बयान... Reviewed by Ranjeet Kumar on 6:48 AM Rating: 5
Powered by Blogger.