IPL 2019: अब नए नाम से जानी जाएगी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम, LOGO भी बदला






इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी ​टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना नाम और लोगो बदल लिया है। अब आईपीएल के 12वें संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम नए नाम 'दिल्ली कैपिटल्स' के साथ उतरेगी। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, 'दिल्लीवासियों, दिल्ली कैपिटल्स को हैलो कहो!' टीम ने अपने नए लोगो को भी जारी कर दिया है। 'दिल्ली कैपिटल्स' के लोगो में तीन टाइगर्स नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि आईपीएल के 12वें सीजन के लिए नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में होगी। इससे पहले आईपीएल के 11 संस्करणों की नीलामी प्रक्रिया का आयोजन बेंगलुरु में होता रहा है। लेकिन बीसीसीआई ने इस बार आईपीएल नीलामी के स्थान में भी परिवर्तन किया है। आईपीएल 2019 के लिए सिर्फ 70 खिलाड़ियों को नीलामी प्रक्रिया में जगह दी गई है, जिनमें 50 भारतीय और 20 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।


आठ टीमों के पास नीलामी में बोली लगाने के लिए कुल 145 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि है। नीलामी से पूर्व पिछले महीने टीमों ने रीटेन किए हुए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की और इस दौरान कुछ बड़े नामों को रिलीज किया। किंग्स इलेवन पंजाब ने युवराज सिंह, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने गौतम गंभीर को रिलीज किया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने ना चाहते हुए भी वित्तिय कारणों से शिखर धवन को ​रिलीज किया। अब शिखर धवन 12वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। इस बात की भी संभावना है कि लोकसभा चुनावों के साथ तारीखों के टकराव की स्थिति में आईपीएल 2019 के कुछ हिस्से या पूरे टूर्नमेंट का आयोजन भारत के बाहर हो सकता है। इससे पहले भी साल 2009 में लोकसभा चुनावों की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था। इस बार भी लोकसभा के चुनाव अप्रैल-मई में संभावित हैं।

total news and image credit : www.livehindustan.com
IPL 2019: अब नए नाम से जानी जाएगी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम, LOGO भी बदला IPL 2019: अब नए नाम से जानी जाएगी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम, LOGO भी बदला Reviewed by Ranjeet Kumar on 10:09 AM Rating: 5
Powered by Blogger.