पिछले 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 13,586 नए COVID-19 मरीज़ सामने आए और देश में हुयी 336 की मौत


Coronavirus Cases in India - देश में Coronavirus के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 13,586 नए COVID-19 मरीज़ सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों का कुल संख्या 3.80 लाख के पार पहुंच गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय Health Ministry की ओर से शुक्रवार को जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस मरीज़ों की कुल संख्या 3,80,532 हो गई है और जबकि इस वायरस से अब तक 12,573 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,586 नए मामले सामने आए हैं और 336 लोगों की जान गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि 2,04,711 मरीज़ कोरोना को मात देते हुए ठीक होने में कामयाब हुए हैं और भारत में  रिकवरी रेट 53.79 प्रतिशत पर पहुंच गया है.

और, दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50000 के करीब पहुंच गया है. दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 2877 नए मामले सामने आए जो एक दिन का रिकॉर्ड है. इसके साथ ही यहां संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 49,979 पहुंच गया है. बीते 24 घंटों में 3884 मरीज ठीक हुए हैं और इसका आंकड़ा बढ़कर 21,341 हो गया है. वहीं, बीते 24 घंटों में 65 लोगों की जान गई है और मौत का आंकड़ा 1969 पहुंच गया है.

और ताजा ख़बरों के अनुसार, दिल्ली में कोरोनावायरस टेस्टिंग के दाम घटा दिए गए हैं. यहां कोरोना टेस्टिंग कराने के लिए लोगों को अब पहले से आधे पैसे खर्च करने होंगे. दिल्ली सरकार में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को इसकी घोषणा कर दी. उन्होंने एक ट्वीट कर बताया कि अब दिल्ली में कोविड RT-PCR टेस्ट की कीमत 2400 रुपए कर दी गई है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली सरकार ने कोविड RT-PCR टेस्ट की कीमत कुल चार्ज मिलाकर 2400 रुपए करने का फैसला किया है.'

News Credit : khabar.ndtv.com
पिछले 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 13,586 नए COVID-19 मरीज़ सामने आए और देश में हुयी 336 की मौत पिछले 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 13,586 नए COVID-19 मरीज़ सामने आए और देश में हुयी 336 की मौत Reviewed by Ranjeet Kumar on 2:02 AM Rating: 5
Powered by Blogger.