Sushant Singh Rajput Suicide Case: रिया चक्रवर्ती ने पुलिस पूछताछ में किया खुलासा की Sushant Singh Rajput के पास नहीं थी फ़िल्मों की कमी



सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस सुशांत के नजदीकी रहे लोगों से पूछताछ कर रही है। सुशांत की आख़िरी फ़िल्म दिल बेचारा के निर्देशक मुकेश छाबड़ा के बाद पुलिस ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को गुरुवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया। रिपोर्ट्स की मानें तो रिया से पूछताछ करीब 10-12 घंटे चली, जिसमें पुलिस ने उनसे कई सवाल किये। रिया के फोन में मौजूद तस्वीरों और वीडियो की भी जांच की गयी।

वेबसाइट पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में सुशांत के सबसे नज़दीक आने वाले लोगों में रिया शामिल हैं। सुशांत और रिया दोनों लगभग अधिक समय साथ बिताये। पुलिस ने रिया से सुशांत के साथ उनके निजी संबंधों के बारे में पूछा। पुलिस ने रिया से सुशांत और उनके बीच आदान-प्रदान हुए टेक्स्ट मैसेज के बारे में जानकारी मांगी। फोन में मौजूद तस्वीरों और वीडियो को स्कैन किया गया। रिया ने बताया कि वो साथ रहे थे। इस साल के अंत में शादी करने वाले थे। साथ में प्रॉपर्टी भी ख़रीदने वाले थे, जैसा कि एक ब्रोकर के हवाले से ख़बरें भी आयी थीं।

रिया, सुशांत के साथ कार्टर रोड पर स्थित फ्लैट में रहती थीं। इस फ्लैट को सुशांत ने अपने एक दोस्त के साथ किराये पर लिया था। सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही रिया फ्लैट छोड़कर चली गयी थीं। पुलिस ने ब्रेकअप के बारे में पूछा। रिपोर्ट के अनुसार, रिया ने पुलिस को सुशांत के साथ एक्सेंज हुई मैसेज भी दिखाये। सुशांत ने सुसाइड से पहले शनिवार को आख़िरी कॉल रिया को किया था।
डिप्रेशन के संबंध में रिया ने पुलिस को बताया कि सुशांत सेहतमंद रहने के लिए मेडिटेशन और योग करने लगे थे। सुशांत कई बार अपसेट हो जाते थे। वो दवाएं लेने से मना कर देते थे। उन्होंने समझान की कोशिश की, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। रिया ने जब जाने का फ़ैसला कर लिया था तो उनकी हालत देखते हुए सुशांत की बहन को उनके साथ रहने के लिए कहा था।

सुशांत के फ़िल्म प्रोजेक्ट्स के बारे में रिया ने पुलिस को बताया कि दोनों रूमी जाफरी की फ़िल्म करने वाले थे, मगर कोरोना वायरस प्रकोप की वजह से डिले हो गयी। सुशांत के पास काफ़ी प्रोजेक्ट्स थे और कुछ पर बात चल रही थी। सुशांत जो प्रोजेक्ट्स फाइनल करने वाले थे, उसके बाद अगले साल तक उनकी डेट डायरी फुल हो जाती। पुलिस ने रिया से सुशांत के परिवार और दोस्तों से उनकी रिलेशनशिप पर भी पूछताछ की। रिया इन सभी प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी पुलिस को दी है।

रिया ने बताया कि उनके फ्लैट पार्टनर को लेकर सुशांत से कहा-सुनी हुई थी। रिया ने बताया कि सुशांत के परिजन नहीं चाहते थे कि वो उनके अंतिम संस्कार में शामिल हों। बता दें, सुशांत ने 14 जून को सुसाइड की थी।

News and photo credit :  www.jagran.com
Sushant Singh Rajput Suicide Case: रिया चक्रवर्ती ने पुलिस पूछताछ में किया खुलासा की Sushant Singh Rajput के पास नहीं थी फ़िल्मों की कमी Sushant Singh Rajput Suicide Case: रिया चक्रवर्ती ने पुलिस पूछताछ में किया खुलासा की Sushant Singh Rajput के पास नहीं थी फ़िल्मों की कमी Reviewed by Ranjeet Kumar on 2:52 AM Rating: 5
Powered by Blogger.