रजनीकांत और अक्षय कुमार की '2.0' ने किया धमाल, रिलीज से पहले कमाए 490 करोड़ रुपये





रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.0' रिलीज से पहले ही कई खिताब अपने नाम कर रही है। पहले तो इस फिल्म ने भारत की सबसे महंगी मूवी होने का खिताब पाया। फिर इसने अडवांस बुकिंग के जरिए 120 करोड़ रुपये की कमाई कर नया रेकॉर्ड बना डाला। अब फिल्म ने कमाई के मामले में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।

रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने 490 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसका मतलब है कि मेकर्स का प्रॉडक्शन का आधे से ज्यादा पैसा पहले ही वसूल हो गया है। जानकारी के अनुसार, फिल्म '2.0' को बनाने में करीब 540 – 550 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें से राइट्स और अडवांस बुकिंग के जरिए 490 करोड़ रुपये की कमाई की जा चुकी है।


ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर्स ने '2.0' के सैटलाइट राइट्स करीब 120 करोड़ में बेचे हैं। डिजिटल राइट्स करीब 60 करोड़ में बिके हैं। फिल्म के अडवांस राइट्स को 190 करोड़ में बेचा गया है और अडवांस टिकट बुकिंग के जरिए फिल्म पहले ही 120 करोड़ रुपये।

बता दें कि, शंकर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार विलन के रोल में नजर आएंगे वहीं रजनीकांत पहली रोबॉट फिल्म के किरदार चिट्टी व उसके अपग्रेड वर्जन के किरदार में दिखेंगे।

total news and photo credit / copied from : www.navbharattimes.indiatimes.com
रजनीकांत और अक्षय कुमार की '2.0' ने किया धमाल, रिलीज से पहले कमाए 490 करोड़ रुपये रजनीकांत और अक्षय कुमार की '2.0' ने किया धमाल, रिलीज से पहले कमाए 490 करोड़ रुपये Reviewed by Ranjeet Kumar on 11:44 AM Rating: 5
Powered by Blogger.