विश्व महिला मुक्केबाजी / मैरीकॉम फाइनल में, 7 बार खिताबी मुकाबले में पहुंचने वाली पहली महिला बॉक्सर



    • मैरीकॉम ने सेमीफाइनल मुकाबले में नॉर्थ कोरिया की मुक्केबाज को हराया
    • 48 किलोग्राम भारवर्ग में दो बार पदक जीत चुकी हैं मैरीकॉम
    • दिल्ली. एमसी मैरीकॉम विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में नॉर्थ कोरिया की किम ह्यांग मी को हराया। इस जीत के साथ ही 35 वर्षीय मैरीकॉम सबसे ज्यादा बार विश्वकप मुक्केबाजी के फाइनल में पहुंचने वाली महिला बॉक्सर बन गई हैं।
    • विश्वकप में मैरीकॉम के अब तक 5 गोल्ड
      2001 (पेंसिल्वेनिया) : सिल्वर
      2002 (तुर्की): गोल्ड
      2005 (रूस): गोल्ड
      2006 (दिल्ली): गोल्ड
      2008 (चीन): गोल्ड
      2010 (बारबाडोस): गोल्ड
    • सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली मुक्केबाज भी बनीं
      पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन मैरीकॉम ने विश्व मुक्केबाजी में अब तक छह पदक जीते हैं। आयरलैंड की केटी टेलर भी पांच स्वर्ण के साथ छह पदक जीत चुकी हैं। चूंकि केटी अब प्रोफेशनल बॉक्सर बन गई हैं, इस कारण उन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया। ऐसे में मैरीकॉम अब विश्व चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज हो गईं। 

      नॉर्थ कोरियाई बॉक्सर को पहले भी हरा चुकी हैं मैरीकॉम
    • सेमीफाइनल में मैरीकॉम ने जिस नॉर्थ कोरियाई बॉक्सर को हराया, उसे वह पहले भी हरा चुकी हैं। पिछले साल एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में मैरीकॉम ने किम ह्यांग मी को फाइनल में हराया था।
    • total news and photo credit / copied from :www.bhaskar.com
विश्व महिला मुक्केबाजी / मैरीकॉम फाइनल में, 7 बार खिताबी मुकाबले में पहुंचने वाली पहली महिला बॉक्सर विश्व महिला मुक्केबाजी / मैरीकॉम फाइनल में, 7 बार खिताबी मुकाबले में पहुंचने वाली पहली महिला बॉक्सर Reviewed by Ranjeet Kumar on 6:39 AM Rating: 5
Powered by Blogger.