निस्संतान दंपत्तियों के लिए खुशखबरी, सिलीगुड़ी में मुफ्त इलाज की पेशकश




सिलीगुड़ी । यदि आप को कोई संतान नहीं है और बांझपन की बीमारी से पीड़ित हैं तो यह खबर आपके लिए है। सिलीगुड़ी शहर के सेवक रोड स्थित न्यू लाइफ फर्टिलिटी सेंटर में आगामी 30 नवंबर तक मुफ्त सलाह व उपचार किया जा रहा है। यह छूट बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर से ही दी जा रही है। इसके तहत कई निस्संतान दंपत्तियों ने लाभ उठाया है। 


इस सेंटर के आइवीएफ विशेषज्ञ डॉ. प्रसेनजीत कुमार राय कहते हैं कि सामान्य सी कुछ शारीरिक समस्या के चलते पुरुष व स्त्री संतान उत्पन्न करने में अक्षम हो जाते हैं। मगर हकीकत यह है कि सही इलाज से उनकी समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए हमारे सेंटर में अत्याधुनिक आइयूआइ, आइवीएफ तकनीक वाली उत्तम चिकित्सा उपलब्ध है। इसके साथ ही यहां अंडाणु दान, सेरोगेसी सेवा व महिला-पुरुषों का बांझपन दूर करने के लिए समस्त अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं। 

इसी सेंटर की एक और विशेषज्ञ डॉ. शेफाली माधव बंसल बताती हैं कि इस सेंटर से अब तक कई निस्संतान दंपत्तियों का सफल इलाज हो चुका है। कई परिवार में संतान की किलकारी गूंजी है व खुशियां छाईं हैं। इधर, बाल दिवस (14 नवंबर) के उपलक्ष्य में सेंटर की ओर से विशेष सुविधा दी जा रही है। इसके तहत 30 नवंबर तक इस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, बांझपन जांच आदि के खर्च में लोग 100 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।


total news and photo credit / copied from : www.jagran.com
निस्संतान दंपत्तियों के लिए खुशखबरी, सिलीगुड़ी में मुफ्त इलाज की पेशकश निस्संतान दंपत्तियों के लिए खुशखबरी, सिलीगुड़ी में मुफ्त इलाज की पेशकश Reviewed by Ranjeet Kumar on 6:05 AM Rating: 5
Powered by Blogger.