कलंक के लिए वरुण धवन कर रहें हैं वो जो उन्होंने अपने पूरे करियर में नहीं किया




मुंबई। वरुण धवन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो अपनी फ़िल्म पर जी जान लगा देते हैं। अपने किरदार को बखूबी से निभाने एक लिए वो कोई कमी नहीं छोड़ते। वरुण ने हर जौनर की फ़िल्मों को अपने करियर में शामिल किया है, कॉमेडी, एक्शन और डांस जैसे हर जौनर में लोगों ने उन्हें पसंद किया है। उनके फैन्स जानते ही हैं कि इन दिनों वरुण फ़िल्म 'कलंक' की तैयारी कर रहे हैं और आपको बता दें कि इस फ़िल्म के लिए वो करने जा रहे हैं कुछ ऐसा जो उन्होंने अब तक किसी फ़िल्म के लिए नहीं किया।



वरुण पिछले कई महीनों से अपनी बॉडी बिल्डिंग पर खासा ध्यान दे रहे हैं। डाइट के अलावा वो घंटो अपना दिन जिम में वर्कआउट करते हुए बीता रहे हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन धर्मा प्रोडक्शन ने अपने सोशल अकाउंट पर वरुण का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वरुण आपको इंटेंस वर्कआउट करते हुए दिखाई देंगे। कभी पुशअप्स तो कभी हैवी वेट लिफ्टिंग और भी ना जाने क्या क्या वर्कआउट सेशन उनके दिनचर्या का हिस्सा बने हैं। इस वीडियो में वरुण की पहली बॉडी और अभी की बॉडी में अंतर भी दिखाया गया है जो काफी शॉकिंग है।


बता दें कि वरुण के साथ 'कलंक' में आलिया भट्ट भी हैं जो उनके साथ फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर', हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बदरीनाथ की दुल्हनिया' में भी साथ थीं। इसके अलावा इस फ़िल्म में आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित नेने भी हैं। सन 1940 के बैकड्राप में बनीं इस फ़िल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं अभिषेक वर्मन  और यह फ़िल्म रिलीज़ होगी अगले साल 19 अप्रैल को।

total news and photo credit / copied from : www.jagran.com
कलंक के लिए वरुण धवन कर रहें हैं वो जो उन्होंने अपने पूरे करियर में नहीं किया कलंक के लिए वरुण धवन कर रहें हैं वो जो उन्होंने अपने पूरे करियर में नहीं किया Reviewed by Ranjeet Kumar on 9:33 AM Rating: 5
Powered by Blogger.