‘शेरा’ ने मांगा सलमान खान का फोन नंबर, इलाहाबाद से हुआ गिरफ़्तार




मुंबई। वैसे तो सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड का नाम शेरा है जो उनके साथ हमेशा साये की तरह रहते हैं इसलिए सलमान खान का फोन नंबर उन्हें मांगने की जरुरत नहीं है लेकिन कोई और भी शेरा था, जिसने जबरन सलमान का नंबर मांगने की कोशिश की और पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस ने इस शेरा नाम के आदमी को प्रयागराज (इलाहाबाद) से पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले शेरा उर्फ़ शेरू नाम का ये आदमी मुंबई में था और उसने सलमान खान की टीम में काम करने वाले आदमी से दबंग खान का फोन नंबर मांगा। सलमान के स्टाफ ने साफ़ मना कर दिया तो वो आरोपी फोन पर ही गालियां देने लगा और साथ में धमकी भी दी। सलमान के कर्मचारी ने तुरंत बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत की तो उस आदमी को पकड़ लिया गया।



पुलिस ने उस आदमी का सिम कार्ड हासिल किया जो शेरा उर्फ़ शेरू के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस के मुताबिक शेरा हिस्ट्री-शीटर है। पुलिस ने अब तक ये नहीं बताया है कि सलमान खान का फोन नंबर मांगने या उनके कर्मचारी को धमकाने के पीछे का मकसद क्या था? हालांकि इस शेरा ने सलमान के कर्मचारी का नंबर सोशल मीडिया से हासिल किया।

उधर पंजाब में अपनी फिल्म भारत की शूटिंग कर रहे सलमान खान को चोट लग गई और इस कारण आराम के लिए उन्हें मुंबई आना पड़ा था लेकिन उसी चोट के साथ वो फिर वापस पंजाब लौट गए हैं। बताते हैं कि वो जिम में वर्जिश कर रहे थे उसी दौरान उन्हें चोट लग गई। सलमान को फ़िलहाल कुछ दिन आराम की सलाह दी गई थी और इस कारण वो मुंबई लौटे थे। हाल ही में सलमान एक बार फिर विवादों में आये थे जब फिल्म भारत के लिए बनाये गए वाघा बॉर्डर के सेट पर पाकिस्तानी झंडे को दिखाया गया था। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बन रही फिल्म भारत में उनके साथ कटरीना कैफ और दिशा पाटनी भी हैं। ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी।

total news and photos credit / copied from : www.jagran.com
‘शेरा’ ने मांगा सलमान खान का फोन नंबर, इलाहाबाद से हुआ गिरफ़्तार ‘शेरा’ ने मांगा सलमान खान का फोन नंबर, इलाहाबाद से हुआ गिरफ़्तार Reviewed by Ranjeet Kumar on 11:12 AM Rating: 5
Powered by Blogger.