निधन के 10 महीने बाद सामने आई दिवंगत श्रीदेवी की ये अनदेखी तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
जीरो में 'चांदनी' की झलक से गुलज़ार हुई
स्क्रीन, एक बार ऑंखें नम
कर गईं श्रीदेवी
शाहरुख़ की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जीरो'
रिलीज़ हो चुकी है. ऑडियंस और फिल्म समीक्षक से मिक्स व्यूज मिल रहे है. फिल्म में शाहरुख़
और कटरीना कैफ की शानदार एक्टिंग को क्रिटिक्स खूब सराह रहे है. लेकिन इस फिल्म की
एक बात जो सबसे ज्यादा दिलचस्प वह फिल्म में श्रीदेवी का कैमियो. 'जीरो' लगभग श्रीदेवी
के निधन के 10 महीने बाद रिलीज़ हुई है. श्रीदेवी ही नहीं इस फिल्म में करिश्मा कपूर,
सलमान खान, काजोल, रानी मुख़र्जी और आर माधवन जैसे कई कलाकारों ने स्पेशल अपीयरेंस दिया
है.
श्रीदेवी का एंट्री सीन कर देगा इमोशनल
'जीरो' में श्रीदेवी की एंट्री उनके फैंस को
इमोशनल कर देगी. हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहरुख़ ने कहा था, 'फिल्म में दिवंगत श्रीदेवी
के साथ स्क्रीन शेयर करके वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं.' बता दें कि शाहरुख़ के
बाद अब करिश्मा ने सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद एक इमोशनल
पोस्ट किया है.
करिश्मा ने शेयर कि श्रीदेवी की अनदेखी तस्वीर
करिश्मा ने फिल्म 'जीरो' के सेट पर श्रीदेवी
के साथ ली गई एक अनदेखी तस्वीर को साझा करते हुए शाहरुख़ खान का शुक्रिया ऐडा किया है.
करिश्मा ने कैप्शन में लिखा है कि भले ही कुछ मिनट के लिए ही सही लेकिन लीजेंड श्रीदेवी
के साथ फिल्म 'जीरो' में स्क्रीन शेयर करने का अवसर देने के लिए आपका शुक्रिया शाहरुख़
खान. मेरी पसंदीदा श्रीदेवी हम आपको मिस करते है.
कुछ ऐसी है 'जीरो' की ऑक्युपेंसी रिपोर्ट
शाहरुख़ की फिल्म 'जीरो' के मॉर्निंग शोज को काफी
अच्छा रिस्पांस मिला है. एडवांस बुकिंग के चलते इस फिल्म की ऑक्युपेंसी रिपोर्ट काफी
बढ़िया रही है. सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद एल रॉय निर्देशिक इस फिल्म की
ऑक्युपेंसी रिपोर्ट 50 प्रतिशत रही है.
total news and photos credit : www.patrika.com
निधन के 10 महीने बाद सामने आई दिवंगत श्रीदेवी की ये अनदेखी तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Reviewed by Ranjeet Kumar
on
1:07 AM
Rating:
Reviewed by Ranjeet Kumar
on
1:07 AM
Rating:




