बर्थडे पर सलमान खान फैंस को देंगे अब तक का सबसे बड़ा तोहफा, कांप जाएगा बॉलीवुड
27 दिसंबर को
सलमान खान का जन्मदिन है।
बॉलीवुड के दबंग खान के बर्थडे पर हमेशा कुछ न कुछ खास होता है। हर साल की तरह इस बार भी भाईजान के
जन्मदिन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। सबकी निगाहें इस
बात को लेकर है कि क्या इस मौके पर सलमान खान
की किसी नई फिल्म की
घोषणा होगी।
सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी के सूत्रों से मिले इशारे के मुताबिक 27 दिसंबर को सलमान खान 'दबंग 3' की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। 'दबंग 3' का मामला काफी समय से लटका हुआ है। अरबाज खान कई बार कह चुके हैं कि फिल्म की कहानी का लेखन पूरा हो चुका है और इसे सलमान की सहमति मिल चुकी है।
'दबंग' की
दोनों किश्तों में राज्जो का
किरदार निभाने वाली सोनाक्षी सिन्हा
भी कह चुकी हैं कि 2019 में 'दबंग 3' शुरू
हो सकती है। इस बार 'दबंग 3' का निर्देशन प्रभुदेवा करने जा रहे हैं, जो इससे पहले सलमान के साथ 'वांटेड' बना चुके हैं। अगर 'दबंग 3' की
घोषणा नहीं होती है, तो यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस मौके पर संजय लीला भंसाली की सलमान के
साथ नई फिल्म की घोषणा की जा सकती है।
इन दोनों नई फिल्मों की
घोषणा के अलावा एक तीसरी संभावना इस बात को लेकर बताई जा रही है कि सलमान की
अगले साल ईद पर रिलीज होने जा रही अली अब्बास जाफर
की फिल्म 'भारत' का पहला पोस्टर इस मौके पर रिलीज किया
जा सकता है। 'भारत' की
शूटिंग का काफी हिस्सा पूरा
हो चुका है। जनवरी में
इस फिल्म का अंतिम शिड्यूल
होना है, जिसके बाद यह फिल्म पूरी हो जाएगी। भारत में सलमान के साथ कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पटानी मुख्य
भूमिकाओं में हैं।
आपको बता दें, इस वक्त सलमान खान 'बिग बॉस सीजन 12' को
होस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही वह शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में
कैमियो करते नजर आएंगे। 'जीरो'
फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो
रही है। इस फिल्म का
प्रमोशन करने शाहरुख खान 'बिग बॉस' के सेट पर भी गए थे जहां पर दोनों खान ने धमाल मचाया था।
'जीरो' फिल्म का ट्रेलर दर्शकों
को बहुत पसंद आया था ऐसे में फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
total news and photo credit / copied from : www.amarujala.com
बर्थडे पर सलमान खान फैंस को देंगे अब तक का सबसे बड़ा तोहफा, कांप जाएगा बॉलीवुड
Reviewed by Ranjeet Kumar
on
1:30 AM
Rating:
Reviewed by Ranjeet Kumar
on
1:30 AM
Rating:




