Facebook ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका- चुनाव के दिनों में कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 Facebook Page हटाए गए


सोमवार को Facebook ने कहा कि वह Facebook Social Media से भारत देश की प्रमुख और बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस से जुड़े 687 फेसबुक पेजों और अकाउंट को हटा दिया है क्यूंकि फेसबुक का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन पेजों से अप्रमाणिक सूचनाएं दी जा रही थीं। इन पेजों पर अप्रमाणिक सूचना फैलाने और फर्जी तरीके से इंटरेक्शन भी बढ़ाया जा रहा है।

ख़बरों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के 30 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। फेसबुक के मुताबिक, उसकी जांच में पाया गया है कि लोगों ने Fake खातों का इस्तेमाल किया और अपने कंटेंट को फैलाने और अपनी पोस्ट पर इंटरेक्शन हासिल करने के लिए कई ग्रुपों को शामिल किया। इन पोस्‍टों में स्‍थानीय खबरें शामिल हैं। यही नहीं इन पोस्‍टों के माध्‍यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसे राजनीतिक विरोधियों की आलोचना की गई है।

फेसबुक ने बताया कि इन पेजों के एडमिन और अकाउंट्स द्वारा मुख्य तौर पर लोकल न्यूज के साथ राजनैतिक मुद्दे शेयर किए जाते हैं। इनमें उम्‍मीदवारों के विचार भी शामिल हैं। इन पेजों पर प्रतिद्वंद्वी पार्टी भाजपा की आलोचना की जाती है। फेसबुक ने यह भी कहा कि हमने पाया कि ये अकाउंट कांग्रेस की आईटी सेल से जुड़े हैं। उदाहरण के लिए फेसबुक द्वारा दो पोस्ट शेयर की गई हैं। इन पोस्‍टों में मोदी के विकास कार्यों की आलोचना की गई है जबकि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को समर्थन देने की बात कही गई है।

news credit : www.jagran.com
Facebook ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका- चुनाव के दिनों में कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 Facebook Page हटाए गए Facebook ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका- चुनाव के दिनों में कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 Facebook Page हटाए गए Reviewed by Ranjeet Kumar on 3:39 AM Rating: 5
Powered by Blogger.