सिलिगुड़ी में पीएम मोदी ने की सभा और ममता बनर्जी पर किया वार, उन्होंने कहा- विकास के लिए स्पीड ब्रेकर हैं ममता बनर्जी


सिलिगुड़ी (पश्चिम बंगाल)
बीजेपी पार्टी के चुनाव प्रचार को धार देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस समेत कांग्रेस और लेफ्ट पर भी तीखा हमला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'स्पीड ब्रेकर दीदी' कहते हुए कहा कि वह राज्य में विकास को रोकने का काम कर रही हैं। मोदी ने कहा, 'ममता दीदी विकास के लिए स्पीड ब्रेकर हैं। कांग्रेस को और ममता बनर्जी को गरीबी चाहिए ताकि वोट बटोर सकें। गरीब जब बीमार होता है तो सबसे बड़ी समस्या इलाज के खर्च की होती है। हमारी सरकार ने गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति वर्ष 5 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया। लेकिन, स्पीड ब्रेकर दीदी ने इस योजना पर पश्चिम बंगाल में रोक लगा दी।'

प्रधानमंत्री मोदी ने सिलिगुड़ी में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी के गुंडे लोगों को आतंकित करते हैं, लेकिन हमारे रहते यह सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दीदी ने सूबे के 70 लाख से ज्यादा किसान परिवारों के विकास पर भी ब्रेक लगा दिया है। देश भर में किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसे दिए जा रहे हैं, लेकिन दीदी ने इस स्कीम पर भी ब्रेक लगा दिया।

मोदी ने कहा कि पहले लेफ्ट के लोग विकास पर ब्रेक लगाने का काम किया करते थे, लेकिन अब ममता बनर्जी ने उनके हथियार को छीन लिया है। पीएम ने कहा, 'लेफ्ट, ममता और कांग्रेस सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। इनकी राजनीति पश्चिम बंगाल को गरीब करने पर ही टिकी हुई है, लेकिन यह भूल रहे हैं कि इनका मुकाबला एक चौकीदार से है।'

प्रधानमंत्री ने कहा, हम गांव-गांव में गरीबों को योजनाओं को लाभ देने के लिए हम पूरा प्रयास कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आप लोगों की हर आवश्यकता का पता है, लेकिन स्पीड ब्रेकर हटने का इंतजार कर रहे हैं।' पीएम मोदी ने कहा कि इस बार का चुनाव चौकीदार और भष्ट्राचार के बीच का चुनाव है।
सिलिगुड़ी में पीएम मोदी ने की सभा और ममता बनर्जी पर किया वार, उन्होंने कहा- विकास के लिए स्पीड ब्रेकर हैं ममता बनर्जी सिलिगुड़ी में पीएम मोदी ने की सभा और ममता बनर्जी पर किया वार, उन्होंने कहा- विकास के लिए स्पीड ब्रेकर हैं ममता बनर्जी Reviewed by Ranjeet Kumar on 5:20 AM Rating: 5
Powered by Blogger.