MI vs CSK ; दोस्तों का हुआ मिलन मैच से पहले, लेकिन मैदान पर दुश्मन
मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच IPL सीजन 12 का 15वां मुकाबला आज 8 रात बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
आज मैच से पहले मुंबई और चेन्नई के बिछड़े हुए दोस्तों का मिलन हुआ, वे लोग आज रात के मुकाबले में खेल के मैदान पर उतरते ही एक दूसरे के दुश्मन बन जाएंगे और अपनी टीम को जिताने के लिए जी-जान लगा देंगे.
दोनों ही टीमें तीन-तीन match खेल चुकी हैं. चेन्नई ने अपने तीनों मुकाबले जीते हैं और वहीं मुंबई को अपने दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच में जीत हासिल हुई है.
तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स टीम लगातार तीन जीत दर्ज कर अंकतालिका में शीर्ष पर है. दूसरी ओर मुंबई ने तीन में से दो मैच गंवाए हैं. कुल मिलाकर दोनों के बीच अब तक 24 मैच खेले गए हैं, जिनमें से मुंबई ने 13 जीते.
मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड और चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो पर फैंस की नजरें होंगी जो मैदान पर उतरते के साथ ही एक दूसरे के खिलाफ जमकर स्लेजिंग करते हैं. दोनों कैरेबियाई धुरंधर अपनी-अपनी टीमों के बेस्ट परफॉर्मर हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना के सामने मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह की चुनौती होगी. बुमराह की यॉर्कर रैना की परीक्षा ले सकती है.
सभी की निगाहें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर होंगी. जो शानदार फॉर्म में है, धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में 46 गेंदों में 75 रन बनाए थे. चेन्नई के पास बल्लेबाजी में गहराई है और स्पिन गेंदबाजी में विविधता है, जबकि मुंबई के पास बेहतर तेज आक्रमण है.
news credit : aajtak.intoday.in
MI vs CSK ; दोस्तों का हुआ मिलन मैच से पहले, लेकिन मैदान पर दुश्मन
Reviewed by Ranjeet Kumar
on
5:56 AM
Rating:
Reviewed by Ranjeet Kumar
on
5:56 AM
Rating:






