12 साल का लड़का अपने दोस्त को कंधे पर स्कूल लेकर आता है, जानिए क्या है वजह
चीन में एक सच्ची दोस्ती देखने को मिली। 12 साल का लड़का अपने दिव्यांग दोस्त को कंधे पर बिठाकर स्कूल लाता है और स्कूल से घर ले जाता है। झू बिंग्यांग नाम का 12 साल का ये बच्चा अपने दोस्त झेंग झे को पिछले 6 सालों से इसी तरह कंधों पर स्कूल ही नहीं बल्कि सभी क्लासरूम में भी साथ लाता है और ले जाता है। सिर्फ अपने दोस्त को स्कूल ही नहीं लाता बल्कि पढ़ाई, होम वर्क, पानी की बोटल भरना और टॉयलेट जाने में भी मदद करता है। ये बच्चे चीन के शहर Meishan के रहने वाले हैं. झू बिंग्यांग का कहना है उसे अपने दोस्त झेंग झे को कंधे पर इस तरह बिठाना और घुमाना बेहद पसंद है. उसने आगे कहा कि,' झेंग झे बेदह ही हल्का है. मैं 40 किलो का हूं और मेरा दोस्त सिर्फ 25 किलो का है. इस वजह से मैं इसे बहुत आसानी के उठा पाता हूं'
news credit : www.bhaskar.com
12 साल का लड़का अपने दोस्त को कंधे पर स्कूल लेकर आता है, जानिए क्या है वजह
Reviewed by Ranjeet Kumar
on
6:19 AM
Rating:
Reviewed by Ranjeet Kumar
on
6:19 AM
Rating:
