सैफ ने करीना के सामने किसी और को बताया बॉलीवुड का सबसे अच्छा कपल- करीना देखती रह गयी
![]() |
| image courtesy : google image |
Saif Ali Khan और Kareena
Kapoor Khan बॉलीवुड इडंस्ट्री के
बहोत ही पावर कपल में से एक हैं. उनकी जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है. एक-दूसरे
से प्यार को लेकर वे दोनों अपने फैंस को चौंकाने और प्रेरित करने का कोई भी मौका
नहीं छोड़ते. जबकि लोगों ने हमेशा से ही उनकी उम्र के बीच की दूरी को लेकर काफी
सवाल उठाए हैं. इन दोनों ने अपने बीच की बॉण्डिंग से लोगों को हमेशा गलत ठैहराया
है. लेकिन अब सैफ ने अपनी पसंदीदा जोड़ी का खुलासा किया है. ये बात उन्होंने किसी
और से नहीं बल्कि पत्नी करीना के साथ ही उन्हीं के चैट शो के दौरान बताई है.
हाल ही में सैफ
अली खान से करीना कपूर ने अपने चैट शो 'व्हॉट वुमेन वांट 2' पर बातचीत करते
हुए इंडस्ट्री की सबसे अच्छीी जोड़ी के
बारे में पूछा कि वो कौन सी जोड़ी है, जिसे देखकर उन्हें ये लगता है कि इसे सबसे प्याटरी और शानदार जोड़ी कहा जा
सकता है. इस पर सैफ ने विराट कोहली और अनुष्का
शर्मा का नाम लेते हुए कहा, "उन्हें लगता है कि वे दोनों एक संतुलित जोड़ी हैं. वह कहते हैं कि सेलिब्रिटी
जोड़ों के लिए यह काफी मुश्किल है कि वे इतनी पॉपुलॉरिटी हासिल करने के बाद भी
एक-दूसरे के साथ बने रहें. लेकिन मुझे लगता है कि मेरे माता-पिता की तरह विराट और
अनुष्का इन बातों को अच्छेभ ढंग से मैनेज करते हैं'.
![]() |
| image courtesy : google image |
दरअसल, सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी एक
बेहद मशहूर क्रिकेटर थे. जबकि उनकी मां शर्मिला टैगोर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की
बेहद जानी-पहचानी एक्ट्रेस रही हैं. इसी दौरान करीना कपूर ने मजाक-मजाक में सैफ को
लताड़ा भी. करीना की शिकायत थी कि उन्होंने करीना और खुद का नाम क्यों नहीं लिया.
क्योंकि ये जोड़ी भी काफी फेमस है. इस पर सैफ ने कहा कि मुझसे पूछोगे तो मेरा जवाब
वही होगा. क्योंकि मैं उन्हें सबसे अच्छी जोड़ी मानता हूं.
सैफ ने करीना के सामने किसी और को बताया बॉलीवुड का सबसे अच्छा कपल- करीना देखती रह गयी
Reviewed by Ranjeet Kumar
on
10:15 AM
Rating:
Reviewed by Ranjeet Kumar
on
10:15 AM
Rating:

