COVID-19: मुंबई के Wockhardt Hospital की 26 नर्स और तीन डॉक्टर पॉजिटिव, अस्पताल को घोषित किया क्वारंटाइन जोन


COVID-19: मुंबई के Wockhardt Hospital की 26 नर्स और तीन डॉक्टर पॉजिटिव, अस्पताल को घोषित किया क्वारंटाइन जोन

देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई की Wockhardt अस्पताल की 26 नर्स और तीन डॉक्टर COVID-19 से संक्रमित पाया गया है. इसके बाद पूरे अस्पताल को क्वारंटाइन जोन घोषित कर दिया गया है.

नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई की Wockhardt अस्पताल की 26 नर्स और तीन डॉक्टर COVID-19 से संक्रमित पाया गया है. इसके बाद पूरे अस्पताल को क्वारंटाइन जोन घोषित कर दिया गया है. बता दें, देश में सोमवार को कोरोना वायरस के चलते मृतकों की संख्या 109 पर पहुंच गई जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 4,067 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब भी 3,666 संक्रमित लोग हैं जबकि 291 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी और एक व्यक्ति यहां से चला गया. कुल मामलों में 65 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

मंत्रालय के सुबह नौ बजे तक के अद्यतन डेटा के मुताबिक महाराष्ट्र में 21 और लोगों की मौत हुई है. वहीं आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में दो-दो और पंजाब में एक व्यक्ति की मौत हुई.कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा 45 मौत महाराष्ट्र में हुई है. इसके बाद गुजरात में 11, मध्य प्रदेश में नौ, तेलंगाना और दिल्ली में सात-सात, पंजाब में छह और तमिलनाडु में पांच मौत हुई है.

आंकड़ों के मुताबिक कर्नाटक में चार मौत हुई जबकि पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है. वहीं जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और केरल में दो-दो मौतें हुई हैं. बिहार, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

total news credit / taking from : khabar.ndtv.com
COVID-19: मुंबई के Wockhardt Hospital की 26 नर्स और तीन डॉक्टर पॉजिटिव, अस्पताल को घोषित किया क्वारंटाइन जोन COVID-19: मुंबई के Wockhardt Hospital की 26 नर्स और तीन डॉक्टर पॉजिटिव, अस्पताल को घोषित किया क्वारंटाइन जोन Reviewed by Ranjeet Kumar on 3:26 AM Rating: 5
Powered by Blogger.